🔳 गडस्यारी गांव में वन विभाग की टीम ने शुरु की गस्त
🔳 गुलदार की निगरानी को ट्रैप कैमरे लगाने को चिह्नित किए स्थान
🔳 ग्रामीणों को जागरुक कर सतर्कता बरतने की अपील
🔳 ग्रामीणों ने दोहराई पिंजरा लगाए जाने की मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे गडस्यारी गांव में गुलदार के दिन दोपहर आबादी के नजदीक तक पहुंचने से वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बीते रोज गुलदार के बकरियों पर झपटने व नजदीक मौजूद बालिका के दहशत में आकर बेहोश हो जाने की घटना के बाद वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने विशेष टीम का गठन पर गांव में गस्त शुरु करवा दी है वहीं ट्रैप कैमरों की मदद से गुलदार की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी।
हाईवे से सटे सूरी तथा गडस्यारी ल आसपास के गांवों में गुलदार की आवाजाही तेज होने से गांवों के लोग दहशत में हैं। गुलदार दिन दोपहर ही आबादी के बीचोंबीच तक धमक जा रहा है। बीते गुरुवार को गडस्यारी गांव निवासी बालिका के बकरियों को लेकर खेतों की ओर जाने के दौरान झाड़ियों के बीच छुपे बैठे गुलदार के बकरियों पर हमलावर होने तथा समीप खड़ी बालिका के दहशत में आकर बेहोश हो जाने की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ। घटना के सामने आने के बाद अब वन विभाग भी हरकत में आ गया है। वन विभाग की विशेष टीम ने गांव में गस्त शुरु कर ग्रामीणों को जागरूक करना शुरु कर दिया है। विभागीय टीम ने लोगों से शाम के समय अकेले घरों से बाहर न निकलने, घरों के आसपास झाड़ियों का कटान करने व खेतों में भी झुंड में जाने का आह्वान किया। घरों के आसपास समुचित रोशनी के प्रबंध करने की अपील की। विभागीय टीम ने गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी को ट्रैप कैमरे स्थापित करने को स्थान चिह्नित किए। ग्रामीणों ने जल्द ही पिंजरा लगाकर गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या के अनुसार टीम को गस्त के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैप कैमरे से निगरानी भी की जाएगी। जल्द ही पिंजरा लगाने का प्रयोस किया जाएगी।
