🔳 दर्जनों व्यापारियों ने थामा देवभूमि व्यापार मंडल का दामन
🔳 पुष्कर पनौरा को सौंपी गई अध्यक्ष पद की कमान
🔳 लक्ष्मण महामंत्री व भरत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की कमान
🔳 अस्तित्व में आई ईकाई ने किया कार्यकारिणी विस्तार
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से त्यागपत्र देने वाले दर्जनों व्यापारियों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का दामन थाम लिया है। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ें व्यापारी नेता पुष्कर सिंह पनौरा को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने गरमपानी खैरना ईकाई के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। अन्य व्यापारियों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए जुटने का आह्वान किया गया है।
गरमपानी खैरना क्षेत्र में बीते दिनों प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव के ठिक बाद एकाएक अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ें पुष्कर सिंह पनौरा ने अपने समर्थकों के साथ संगठन की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे डाला। हालांकि व्यापारियों ने त्यागपत्र को निजी कारण करार दिया पर चुनाव के ठिक बाद दिए गए त्यागपत्र को संगठन में पड़ी दरार के रुप में देखा गया। शुक्रवार को व्यापारी पुष्कर सिंह पनौरा ने समर्थकों साथ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कर क्षेत्र में नए संगठन को स्थापित कर दिया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने पुष्कर सिंह को अध्यक्ष तथा लाखन सिंह टनवाल को महामंत्री जिसकी भरत जलाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंद्र सिंह रमौला उपाध्यक्ष, मनोज नैनवाल संगठन महामंत्री तथा रीना राठौर को महिला उपाध्यक्ष, विजय गोस्वामी कोषाध्यक्ष, सचिव भूपाल सिंह बिष्ट व प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी योगेश कुमार आर्या को सौंपी है। संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर सकते व्यापारियों हितों की रक्षा को संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। गरमपानी खैरना क्षेत्र में नई व्यापारिक इकाई के गठन पर बेतालघाट अध्यक्ष तारा भंडारी समेत कई व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है।
