🔳 नारेबाजी कर जताया रोष, कार्रवाई पर दिया जोर
🔳 गंदगी करने वालों को चिह्नित किए जाने की उठाई मांग
🔳 पवित्र नदी को प्रदूषित किए जाने पर जताई नाराजगी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

गरमपानी डेस्क : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रातीघाट क्षेत्र में स्थित मोक्षधाम में गंदगी से ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। नदी क्षेत्र में गंदगी देख ग्रामीण भड़क उठे। लोगों ने मोक्षधाम क्षेत्र में ही नारेबाजी कर रोष जताया। गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। चेतावनी दी की यदि कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील मुख्यालय में धरना दिया जाएगा।
रातीघाट से होकर बहने वाली पवित्र शिप्रा नदी क्षेत्र में स्थित मोक्षधाम में रातीघाट, जाख, बुधलाकोट, चौरसा समेत आसपास के गांवों के लोग शवदाह को पहुंचते हैं पर मोक्षधाम में गंदगी से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी से उठ रही दुर्गंध से मोक्षधाम में शव की अंत्येष्टि करना तक मुश्किल होता जा रहा है। शनिवार को ग्राम प्रधान किशोर ढैला की अगुवाई में ग्रामीणों ने मोक्षधाम में नारेबाजी कर रोष जताया। आरोप लगाया की पूर्व में कहने के बावजूद पवित्र नदी व मोक्षधाम को प्रदूषित किया जा रहा है। आसपास निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिकों को निर्माणकर्ता खुलेआम नदी क्षेत्र में गंदगी करने की छूट दे रहे हैं जो निंदनीय है। ग्राम प्रधान किशोर ढैला ने गंदगी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग उठाई। चेतावनी दी की यदि मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो फिर ग्रामीणों को साथ लेकर श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय मुकेश भट्ट, संतोष भट्ट, संतोष जोशी, गोपाल सिंह, शंभू दत्त, कैलाश जोशी महेश जोशी, संतोष सिंह, महेश पांडे, नवीन जोशी, पीताम्बर जोशी, पप्पू भट्ट, अनिल जोशी, ललित जोशी, बसंत जोशी आदि ग्रामीणों ने मोक्ष धाम में गंदगी पर नाराजगी जताई। मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!