◾भारत माता के जयकारों से गुंजायमान को उठा समूचा क्षेत्र
◾औषधीय व फलदार पौधे रोप लिया गया देखभाल व सुरक्षा का संकल्प
◾मेरी माटी मेरा देश योजना के तहत हुए विभिन्न कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में देश की आन, बान, शान को सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया गया। ध्वजारोहण के बाद भारत माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। देश को मजबूत व सशक्त बनाने की शपथ ली गई। पौधरोपण अभियान भी चलाकर विभिन्न प्रजाति के औषधीय व फलदार पौधे भी रौपे गए।
रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास रहा। मेरी माटी मेरा देश योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। स्मारक पट्टी का अनावरण कर देश की आन, बान, शान को सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया गया। ग्राम प्रधान इंदु जीना की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दें लाभ उठाने का आह्वान किया। ध्वजारोहण के बाद देश को समृद्ध बनाने की शपथ ली गई। गांव की महिलाओं ने झोड़ा गायन की शानदार प्रस्तुति से समां बांधा। गांव के समीप विभिन्न प्रजाति के फलदार व औषधी पौधे रोपे गए। ग्राम विकास अधिकारी उमेश पडलिया ने योजना से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी। ग्राम प्रधान इंदु ने योजना को देशहित महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में महिला व युवक मंगल दल से जुड़े सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को जागरुक किया। इस दौरान कुंदन सिंह नेगी, कुबेर सिंह जीना, जसौद सिंह जीना, डिकर सिंह, बालमुकुंद जीना, कुंदन सिंह, दान सिंह, आशा देवी, शोभा देवी, गीता जीना, राधा देवी, विमला नेगी, कल्पना, कमल सिंह, तारा देवी आदि मौजूद रहे।

बहुत सुंदर 👌