◾ यात्री वाहन बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला
◾ पत्थर गिरने का क्रम थमने के बाद खतरे के बीच फिर सुचारू हुआ यातायात
◾ लगातार बारिश से हाईवे पर आवाजाही हुई खतरनाक
◾कोसी व शिप्रा नदी का वेग भी हुआ तेज

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लगातार बारिश से अब अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सफर खतरनाक हो चुका है। जगह-जगह पहाड़ी दरकने से पत्थर व बोल्डर हाईवे तक पहुंचने से जोखिम बढ़ गया है। कैंची क्षेत्र के समीप एकाएक पहाड़ी से हुए भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित हो गई। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारू हुआ।

पर्वतीय क्षेत्र में लगातार बारिश अब कहर बरपाने लगी है। नदी, नाले तूफान पर है। महत्वपूर्ण अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भी खतरा पड़ गया है। कमजोर हो चुकी पहाड़ियां बारिश से दरकने लगी है। गुरुवार को कैंची के समीप हाईवे से सटी पहाड़ी पर भारी भूस्खलन हो गया। भारी मलबा व बोल्डर हाईवे तक पहुंच गए। गनीमत रही की कोई यात्री वाहन चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। काफी देर आवाजाही भी प्रभावित हो गई। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद खतरे के बीच आवाजाही एक बार फिर सुचारु हुई। इधर पाडली, भोर्या बैंड, लोहाली, जौरासी, दो पांखी क्षेत्र में भी पहाड़ी से रुक-रुक कर पत्थर गिरते रहे। बारिश से कोसी व शिप्रा नदी भी उफान पर है। पुलिस ने नदी के नजदीक न जाने का आह्वान लोगों से किया है।

error: Content is protected !!