◾ क्वारब पुलिस ने मय हथियार गांव के समीप से दबोचा
◾मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल
◾स्वजनों से झगड़ा कर फैला रहा था दहशत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
स्वजनों से लड़ाई झगड़ा कर धारदार हथियार लहरा दहशत फैला रहे व्यक्ति को क्वारब पुलिस की टीम ने दबोच लिया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गुरुवार को क्वारब पुलिस को ढोकने – छिमी मोटर मार्ग पर स्थित सलकुली क्षेत्र में एक व्यक्ति के धारदार हथियार लेकर घुमने की सूचना मिली। चौकी प्रभारी बालकृष्ण आर्या, आनंद राणा तथा गोपाल बिष्ट आदि पुलिसकर्मी मौके की ओर रवाना हो गए। जानकारी जुटाने पर पता चला कि बडी़बांज गांव निवासी जगदीश चंद्र आर्या स्वजनों से लड़ाई झगड़ा कर क्षेत्र में धारदार हथियार लहरा दहशत फैला रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जगदीश को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप से मय हथियार दबोच लिया। मय हथियार जगदीश के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
