🔳 सूण गांव में हुई घटना से मचा हड़कंप
🔳 बंद मकान में किसी के न होने से टली बड़ी अनहोनी
🔳 ग्रामीणों व वन विभाग ने समीप के दो मकानों को बामुश्किल बचाया
🔳 जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई पर दिया जोर
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के सूण गांव में जंगल से उठी आग की लपटों से दो मंजिला आग से राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का काफि प्रयास किया पर तब पूरा मकान स्वाहा हो गया। ग्रामीणों व वन विभाग की टीम ने आसपास के दो मकानों को बामुश्किल आग की चपेट में आने से बचा लिया। ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
सूण गांव में वर्तमान में हल्द्वानी निवासी तारा चंद्र बिरखानी का पैतृक आवास है‌। दो मंजिला मकान की देखरेख का जिम्मा स्थानीय ग्रामीण के पास है। मध्य रात्रि गांव से सटा जंगल अराजक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रुप धारण कर लिया। गांव के लोग कुछ समझ पाते आग स्थानीय तारा चंद्र बिरखानी के दोमंजिला मकान तक पहुंच गई। वन पंचायत सरपंच कमल सुनाल व ग्रामीणों ने भीषण लपटों पर काबू करने का काफि प्रयास किया तथा वन विभाग को भी सूचना दी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट भी मय टीम मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के प्रयास किए गए पर आग से पूरा मकान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों व वन विभाग की टीम ने समीपवर्ती हरीश राम व त्रिलोक राम के मकानों को आग की चपेट में आने से बामुश्किल बचाया। गांव में ही घटना से हड़कंप गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने जंगलात क्षेत्र में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया है।