🔳 वाहन चालकों ने सुरक्षा के मद्देनजर रोके वाहन
🔳 काफि देर बाद खतरे की बीच दोबारा सुचारु हुआ यातायात
🔳 थुआ के जंगल में एक बार फिर धधकी आग
🔳 बार बार आग की घटना से गहराया संदेह
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे क्षेत्रों के जंगल अराजक तत्वों के निशाने पर आ गए हैं। मनर्सा व थुआ का जंगल आग से धधक उठा। जंगल की आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। थुआ का जंगल से देर रात तक आग की लपटे उठती रही। खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे जंगल में धधकी आग के हाईवे तक पहुंचने से हड़कंप मचा रहा। गनीमत रही कोई बड़ी अनहोनी सामने नहीं आई हालांकि कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे जंगलों में मंगलवार को आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। जंगलात क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फैली आग की लपटों ने वन संपदा को जलाकर खाक कर दिया। हाईवे से सटे मनर्सा के साथ ही थुआ के जंगल को आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। थुआ के जंगल को पूर्व में भी आग से भारी नुकसान पहुंच चुका है अब दोबारा आग की भीषण लपटों ने जंगलात को चपेट में ले लिया। देर रात तक जंगल से आग की विकराल लपटें उठती रही। थुआ के जंगल में बार बार लग रही आग पर लोगों ने संदेश भी जताया है। जंगल को आग से बचाने तथा बार बार हो रही घटना की जांच की मांग भी उठाई है। खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर बमस्यू क्षेत्र में जंगल में लगी आग के स्टेट हाईवे तक पहुंचने से आवाजाही करने वाले लोग सख्ते में आ गए। आग के कारण पहाड़ी से पत्थर भी गिरने लगे। सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चालकों ने वाहन रोक लिए। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। गनीमत रही की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई। आई से स्टेट हाईवे से सटे जंगल को भारी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है।
