🔳 टूनाकोट गांव में महिलाओं ने होली गायन से बांधा समां
🔳 बुजुर्ग महिलाओं होली गायन के जरिए दिया आशीर्वाद
🔳 आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में नौनिहालों ने बचाया धमाल
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
समीपवर्ती टूनाकोट गांव में महिलाओं ने होली गायन से समां बांधा। बुजुर्ग महिलाओं ने पारंपरिक होली गायन कर आर्शीवचन दिए। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। शाम को मंदिर में भजन कीर्तन हुए। प्रसाद वितरण भी हुआ। आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में नौनिहालों ने खूब धमाल मचाया।
सोमवार को टूनाकोट व आसपास के गांवों में महिलाओं ने घर घर जाकर होली गायन किया। राधे नंद कुंवर समझाए रही……….। होली खेलो……. फागुन रितु आय रही…….. तथा कैली बांधी चीर हो रघुनंदन राजा…….. सिद्वि को दाता……. गणपति बांधी………। की शानदार प्रस्तुति से समां बांधा। बुजुर्ग महिलाओं ने जो नर जीवे ……….खैले फाग से आशीर्वाद दिया। गांवों में महिलाओं की टोली का स्वागत किया गया। गांव में स्थित मंदिर में देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। इधर आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में भी नौनिहालों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर धमाल मचाया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा, दीपशिखा, कैलाश, तिलका, गीता, अनीसा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
