🔳 ग्राम पंचायत में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
🔳 सत्यापन न होने पर लगाया जाएगा पांच सौ रुपये जुर्माना
🔳 शांति, सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीण हुए गंभीर
🔳 नियमों की अनदेखी करने वालों को मनमानी पड़ेगी भारी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के धारी गांव में हुई महत्वपूर्ण बैठक में फेरी वाले, बाहरी मजदूरों व कारीगरों की घुसपैठ रोकने को कई अहम निर्णय लिए गए। गांव में शांति, सुरक्षा व सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने को सर्वसम्मति से तय हुआ की बगैर सत्यापन के ग्राम पंचायत में घुसने वालों पर पंचायत पांच सौ रुपये जुर्माना लगाएगी। ग्राम प्रधान कमल सिंह जंतवाल के अनुसार महिला व बालिका सुरक्षा को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं।
धारी ग्राम पंचायत में बाहरी लोगों की घुसपैठ पर रोक लगा दी गई है। ग्राम प्रधान कमल सिंह जंतवाल की अध्यक्षता में हुई ग्राम पंचायत की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। गांव में फेरी वालों, बाहरी मजदूरों व कारीगरों की बेरोकटोक आवाजाही पर चिंता व्यक्त की गई। ग्रामीणों ने भविष्य में बड़ी घटना का अंदेशा जताया। सर्वसम्मति से तय हुआ की फेरी करने वालों, बाहरी मजदूरों व कारीगरों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। ग्राम प्रधान कमल ने कहा की बगैर सत्यापन गांव में घुसने वालों पर पंचायत पांच सौ रुपये जुर्माना लगाएगी। था बेतालघाट से तीन माह का सत्यापन पत्र दिखाने के बाद ही बाहरी लोगों को गांव में प्रवेश करने दिया जाएगा। बताया की महिलाओं व बालिका सुरक्षा की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम होगा। ग्रामीणों से संदिग्ध लोगो के दिखने पर तत्काल सूचना देने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने सभी प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त कर नियमों को तत्काल लागू करने पर जोर दिया। तय हुआ की नियमों का उल्लघंन कर गांव में घुसने वालों पर पुलिस व प्रशासन की मदद से कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान भगवत सिंह, पुष्कर सिंह, जगदीश सिंह, ईश्वर सिंह, पुष्कर सिंह, देवेंद्र सिंह, पुष्कर, सुनीता देवी, जानकी देवी, मंजू, खष्टी, आंनदी, विद्या, पदमा, पना देवी, कमला देवी, ललिता देवी, चंपा देवी आदि मौजूद रहे।
