🔳 दुर्घटना की आवाज सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग
🔳 रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन के अंदर फंसे चालक को निकाला बाहर
🔳 कोसी नदी पर बने झुला पुल के गार्डर से नदी की ओर गिरने से बचा वाहन
🔳 खड़ी चढ़ाई होने से हमेशा बना रहता है दुर्घटना का जोखिम
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर उपखनिज से लदा डंपर असंतुलित होकर कोसी नदी पर बनी झूला पुल की ओर पलट गया। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। गनीमत रही की कोई अन्य चपेट में नही आया और बड़ी अनहोनी टल गई।
शनिवार को बर्धो क्षेत्र से उपखनिज लादकर बढेरी क्षेत्र की ओर जा रहा डंपर एकाएक असंतुलित होकर मोटर मार्ग से कोसी नदी की ओर पलट गया। असंतुलित डंपर कोसी नदी पर बनी वर्षों पुराने झूला पुल के गार्डर पर अटक गया। दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। दुर्घटनाग्रस्त डंपर के अंदर फंसे चालक को बामुश्किल बाहर निकाला जा सका। चालक को चोट पहुंचने से उसे मौके पर प्राथमिक उपचार भी दिया गया। हादसे के कारण का फिलहाल अभी कुछ पता नहीं चल सका है। गनीमत रही की बंपर की चपेट कोई अन्य वाहन नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां पर खड़ी चढ़ाई होने से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने खतरा टालने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *