🔳 शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो रोड के ऊपर पहाड़ी पर धधकी भीषण आग
🔳 देखते ही देखते विकराल हुई आग की लपटे
🔳 पत्थर, मलबा व जलती लकड़ियों की चपेट में आने से बाल बाल बचे कई वाहन
🔳 अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कोसी नदी पार का जंगल भी हुआ स्वाहा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग के ठिक ऊपर की पहाड़ी के भीषण आग की चपेट में आने से हड़कंप मच गया। पहाड़ी से गिरे पत्थर, मलबा व जली लकड़ी के टुकड़ों की चपेट में आने से कई वाहन बाल बाल बचे। आग के विकराल रुप धारण कर लेने से आसपास के क्षेत्रों के लोग भी दहशत में आ गए। वहीं सुयालबाड़ी क्षेत्र में कोसी नदी पार का जंगल में आग से धधक उठा।
जंगलों में आग पर काबू करने को तमाम जागरुकता अभियान चलाने व बड़े बड़े दावों के बावजूद वन विभाग जंगलों को बचाने में नाकाम साबित हो रहा है। आज दिन एक के बाद एक जंगल आग की चपेट में आकर राख में तब्दील होते जा रहे हैं। बेतालघाट ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्रों में जंगलों की आग वन विभाग को चुनौती दे रही है बावजूद आग पर काबू पाने को ठोस उपाय नहीं हो रहे। शनिवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुयालबाड़ी क्षेत्र में कोसी नदी पार का जंगल आग की चपेट में आ गया। कुछ ही देर में आग ने जंगल के बढ़े हिस्से को जद में ले लिया। शहीद बलवंत सिंह भुजान मोटर मार्ग से सटे जंगल में धधकी आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया। जंगल से उठती लपटों को देख आसपास के गांवों के लोग दहशत में आ गए। पहाड़ी पर आग लगने से पत्थर, मलबा व जलती लकड़ियों के टुकड़े मोटर मार्ग की ओर गिरने लगे। कई वाहन चपेट में आने से बाल बाल बचे। देर रात तक जंगल आग से धधकता रहा। आग ने वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचाया वहीं जंगली जानवरों को नुकसान होने का अंदेशा भी है। स्थानीय लोगों ने जंगलों को बचाने के ठोस कदम उठाए जाने की मांग वन विभाग से की है।
