🔳 देवभूमि व्यापार मंडल बेतालघाट के पूर्व अध्यक्ष ने खोला मोर्चा
🔳 प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
🔳 बेतालघाट में चार वर्ष पूर्व हुए घटनाक्रम से जोड़ा गरमपानी खैरना ईकाई का मामला
🔳 व्यापारियों को आपस में बांटने का कुचक्र रचने का भी लगाया आरोप
🔳 व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार‌
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में व्यापारिक राजनीति में हुई उठापटक पर देवभूमि व्यापार मंडल बेतालघाट के पूर्व अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा ने व्यापारिक संगठन में हो रहे विघटन के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। आरोप लगाया की प्रदेश अध्यक्ष ने बेतालघाट में भी व्यापारियों को बांटने के लिए कुचक्र रचा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने आरोपों को निराधार करार दिया है।
गरमपानी खैरना बाजार में व्यापारियों के अलग अलग गुटों में बंटने के बाद अब देवभूमि व्यापार मंडल बेतालघाट के पूर्व अध्यक्ष बालम बोहरा ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बालम बोहरा ने प्रदेश अध्यक्ष पर व्यापारियों को बांटने समेत तमाम गंभीर आरोप लगा हड़कंप मचा दिया है। फेसबुक पोस्ट के माध्यम से भी हमलावर हुए पूर्व अध्यक्ष बालम बोहरा ने चार वर्ष पूर्व बेतालघाट में व्यापारियों को बांटने की कोशिश के पीछे भी प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया की प्रदेश अध्यक्ष को तब भी आगाह किया बावजूद संगठन में तोड़फोड़ कर व्यापारियों को बांटने की कोशिश की गई। कहा की जो बीज प्रदेश अध्यक्ष ने चार वर्ष पूर्व बेतालघाट में बोया उसी की परिणाम है कि आज गरमपानी खैरना ईकाई में भी दो-फाड़ हो चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर भी तमाम सवाल खड़े किए। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने आरोपों को निराधार करार दे कहा की संगठन से जुड़े व्यापारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुनाव के माध्यम से पदाधिकारियों को चुनते हैं। उन्होंने बालम सिंह बोहरा के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *