🔳 ईट से लदे ट्रक का एक्शल टूटने से निकला पिछला पहिया
🔳 जाम में फंसे सैकड़ों छोटे बड़े वाहनों की लगी लंबी कतार
🔳 कनवाडी़ की खतरनाक पहाड़ी के नीचे वाहनों की कतार से मंडराया खतरा
🔳 ट्रक के हटने के बाद बामुश्किल सुचारु हो सका यातायात
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर निर्माण सामग्री से लदे ट्रक का एकाएक एक्शल टूटने से पिछला पहिया निकल जाने से वाहन स्टेट हाईवे के बीचोंबीच फंस गया। वाहन के फंसने से दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। जाम लगने से खैरना बाजार में भी यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस ने बामुश्किल व्यवस्था दुरुस्त की। स्टेट हाईवे पर भी बामुश्किल छह घंटे बाद यातायात सुचारु हुआ।
शनिवार को ट्रक यूके 01 सीए 1087 का चालक हल्द्वानी से ईट लेकर रानीखेत की ओर रवाना हुआ। वाहन चालक सुबह करीब सात बजे के आसपास गरमपानी बाजार को पार कर खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर पहुंचा ही था की एकाएक वाहन का एक्शल टूट गया। एक्शल टूटने से वाहन का पिछला पहिया भी निकल गया जिस कारण वाहन स्टेट हाईवे के बीचोंबीच फंस गया। गनीमत रही की वाहन पलटा नहीं और बड़ी अनहोनी टल गई। वाहन के फंसने से भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों ने वाहन को धक्का लगाकर किनारे लगाने की कोशिश भी की पर सफलता नहीं मिली। जाम लगने से गरमपानी खैरना बाजार में भी यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई। खैरना पुलिस की टीम ने बामुश्किल व्यवस्था दुरुस्त की। कनवाडी की खतरनाक पहाड़ी के नीचे घंटों तक वाहनों की कतार लगे रहने से यात्रियों की जिंदगी पर भी खतरा मंडराता रहा। दोपहर लगभग एक बजे के आसपास बामुश्किल ट्रक को स्टेट हाईवे से किनारे लगाया जा सका तब जाकर यातायात सुचारु हुआ। यातायात सुचारु होने से घंटों जाम में फंसे यात्रियों व पर्यटकों ने भी राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *