🔳 ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में सुपरवाइजर व प्रगणकों का हुआ प्रशिक्षण
🔳 उत्तरदाताओं से पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों की दी गई जानकारी
🔳 जानकारी को गोपनीय रखने का किया गया आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित सभागार में जनगणना 2027 के लिए सुपरवाइजर व प्रगणकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। जनगणना में जुटने वाले कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, गंभीरता व त्रुटिविहीन कार्य करने का आह्वान किया गया।
शुक्रवार को सभागार में जनगणना कार्य के लिए सुपरवाइजर व प्रगणकों के दूसरे बैंच को चार्ज अधिकारी पंकज जोशी ने जनगणना कार्य में गंभीरता बरतने की अपील की। सहायक चार्ज अधिकारी असलम अली ने भी कई अहम जानकारियां दी। बेतालघाट तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल ने नजरी नक्शे की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर एम नेगी ने ऑनलाईन के माध्यम से संबंधित कार्य के प्रश्नों के उत्तर व महत्वपूर्ण जानकारियां दी। फिल्ड ट्रेनर महेंद्र सिंह भाकुनी व नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे ने घर घर जाकर सफलतापूर्वक कार्य करने के साथ ही उत्तरदाताओं से पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों की जानकारी के साथ मोबाइल एप के बारे में बताया। उत्तरदाताओं को भली भांति संतुष्ट करने व उपलब्ध जानकारी को गोपनीय रखने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय कार्यक्रम को बेहद गंभीरता से पूरा करने की अपील भी की। इस दौरान विनोद कुमार, एस सनवाल, देवी दत्त, अनुज खुल्बे, विजय कुमार, मोहित, सानू, बीना, प्रेमा, हरीश चंद्र, राजेंद्र कुमार, अल्ताफ हुसैन, प्रेमा, शिखा रानी आदि मौजूद रहे।
