🔳 दस गांवों के पचास किसानों ने शुरु किया मौन पालन का कार्य
🔳 सुधा संस्था ने मधुमक्खियों सहित उपलब्ध कराए बाक्स
‌🔳 विशेष तकनीकी प्रशिक्षण देकर सिखाई गई मौन पालन की बारिकियां
🔳 कई अन्य योजनाओं की भी दी गई विस्तार से जानकारी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

सोसायटी फाॅर उत्तराखंड डेवलपमेंट एंड हिमालयन एक्शन के तत्वावधान में विकास खंड बेतालघाट के गांवों में आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से जलवायु अनुकूलन व सतत् कृषि पद्भतियों को बढ़ावा देने को किसानों व महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को मौन पालन गतिविधियों से जोड़ने की कवायद शुरु हो गई है। पहले चरण में करीब पचास किसानों को विशेष प्रशिक्षण देकर मधुमक्खियों सहित बक्से उपलब्ध कराए गए। विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
गुरुवार को बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा व लोहाली ग्राम पंचायत में हुए कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को मौनपालन का तकनीकि प्रशिक्षण प्रदान कर मधुमक्खियों सहित बक्से उपलब्ध कराए गए। सुधा संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक बची सिंह बिष्ट ने मौन पालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी कृषकों को दी। बताया कि वर्तमान में लोहाली, उल्गौर, छड़ा खैरना, बजेड़ी, जाख समेत दस ग्राम पंचायतों को मौन पालन उद्योग से जोड़ा गया है। कहा कि सभी दस ग्राम पंचायतों फल व सब्जी उत्पादन का कार्य प्रमुखता से किया जाता है मौन पालन होने से बागानों में परागण बढ़ेगा जिससे फल व सब्जी उत्पादन को भी निश्चित ही लाभ मिलेगा साथ ही काश्तकारों को शहद उत्पादन का भी लाभ प्राप्त होगा। भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी समय समय पर आवश्यकतानुसार किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट ने किसानों को मौन पालन कार्यक्रम के लिए प्रोत्साहित करने के साथ साथ सुधा संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान त्रिभुवन सिंह, मंजू अधिकारी, हेमा बिष्ट, शोभा बिष्ट, ऊमा बिष्ट, निर्मला महरा, दीपा बिष्ट, जानकी बिष्ट, बीना बिष्ट, बसंती भट्ट, गीता भट्ट समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *