🔳 हाईवे पर विशेष अभियान चलाकर काटे ताबड़तोड़ चालान
🔳 32 वाहन चालकों पर लगाया 60 हजार रुपये जुर्माना
🔳 एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
🔳 कैंची व खैरना बाजार में नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालो पर भी हुई कार्रवाई
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग व नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वाले वाहन चालकों के ताबड़तोड़ चालान काटे। पुलिस टीम के सख्त रवैए से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों को कड़ी फटकार लगा नियमों के पालन के निर्देश दिए।
गुरुवार को यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चला यातायात नियमों की धज्जियां उड़ानें वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। टीम ने तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने, मानक से अधिक यात्रियों को लेकर उनकी जान ख़तरे में डालने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। हाईवे कैंची व खैरना बाजार क्षेत्र में नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े कर यातायात व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के भी चालान किए गए। चैंकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने पर 25 व नौ पार्किंग में छह तथा बगैर हेलमेट बाइक चलाने पर एक चालान कर कुल 60 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए। यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लघंन करने वालों को नियमों के उल्लघंन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मनोज पंत, हरीश नाथ, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
