🔳 लगातार मांग के बावजूद नहीं हो रही आपूर्ति
🔳 गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में कई उपभोक्ता सिलेंडरों से वंचित
🔳 सिल्टोना समेत आसपास के गांवों में भी गहराया संकट
🔳 बीडीसी प्रतिनिधि ने गैस प्रबंधक से वार्ता कर व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में रसोई गैस संकट गहराने से स्थानीय लोग परेशान है। कुछ समय पूर्व बेतालघाट स्थित गैस गोदाम से पहुंचे रसोई गैस वाहन से तमाम उपभोक्ता सिलेंडर लेने से वंचित रह गए। आरोप है की आसपास के गांवों से लोगों ने निजी व टैक्सी वाहनों के जरिए बाजार पहुंचकर सिलेंडर ले लिए पर स्थानीय लोग वंचित हो गए। लोगों ने क्षेत्रवार ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
रसोई गैस वितरण व्यवस्था को तमाम दावों के बावजूद तमाम क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं पा रहे। गैस संकट के कारण लोग लकड़ी के चूल्हे के भरोसे दिनचर्या चला रहे हैं। गरमपानी खैरना क्षेत्र में हालात और ज्यादा विकट है। आसपास के गांवों में भी लोग रसोई गैस उपलब्ध न होने से परेशानियों का सामना करने को मजबूर हो चुके हैं। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, विरेन्द्र बिष्ट, फिरोज अहमद, गोविंद सिंह नेगी आदि ने समुचित सिलेंडर वितरण न होने पर नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की लगातार आपूर्ति सुचारु करने की लगातार मांग उठाए जाने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही। दो टूक चेतावनी दी हैं कि यदि जल्द सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं की गई तो फिर क्षेत्रवासियों को लेकर आंदोलन शुरु किया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय कुमार ने सिव्टोना, ब्यासी, गरजोली, बारगल, कफूल्टा, जजूला आदि क्षेत्रों में पिछले दो महीनों से रसोई गैस वाहन के न पहुंचने पर चिंता व्यक्त की है। बेतालघाट गैस गौदाम प्रबंधक मोहन चंद्र कांडपाल के अनुसार सभी क्षेत्रों में रोस्टर तैयार आपूर्ति की जा रही है। गरमपानी खैरना व आसपास के गांवों में जल्द ही गैस वाहन भेजकर आपूर्ति करवाईं जाएगी।
