🔳 आसपास मौजूद ग्रामीणों ने हो हल्ला कर बामुश्किल भगाया गुलदार
🔳 बालिका को बेहोशी की हालत में घर पहुंचाकर दिया गया उपचार
🔳 दिन दोपहर हुई घटना से गांव में दहशत का माहौल
🔳 क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से ठोस कदम उठाए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे गडस्यारी गांव में गुलदार के बकरी पर हमलावर होने से दहशत में आई बालिका बेहोश हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बालिका को घर पहुंचाकर घरेलू उपचार किया गया तब जाकर बालिका होश में आई। दहशत में आए ग्रामीणों ने वन विभाग से लगातार बढ़ रहे गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
हाईवे से सटे गडस्यारी गांव में गुलदार की घुसपैठ तेज होने से ग्रामीण खौफजदा हैं। दिन दोपहर गुलदार के आबादी क्षेत्र तक पहुंचने से खतरा बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को स्थानीय पशुपालक दलिप सिंह की बेटी शालू बकरियों के लेकर घर के नजदीक ही खेतों की ओर लेकर रवाना हुई। वह घर से थोड़ी दूर पहुंची ही थी की एकाएक झाड़ियों में छिपे बैठा गुलदार बकरियों पर हमलावर हो गया। गुलदार के एकाएक सामने आने से बालिका दहशत में आ गई। हम से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। समीप मौजूद लोगों ने हो हल्ला कर गुलदार को भगाया। बालिका को बेहोशी की हालत में घर पहुंचाकर उसका घरेलू उपचार किया गया तब जाकर वह होश में आई। गनीमत रही की बड़ी अनहोनी टल गई। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय महेंद्र सिंह बिष्ट, माधो सिंह, भगवान सिंह, धरम सिंह, नैन सिंह, राजन सिंह, गोपाल सिंह, भूपाल सिंह, रंजीत सिंह, सोबन सिंह आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। अंदेशा जताया की यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *