🔳 पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के पुरजोर विरोध का दिया हवाला
🔳 क्षेत्र में बढ़ती नाराजगी को बताया चिंता का विषय
🔳 जनाक्रोश भड़कने का भी जताया अंदेशा
🔳 शराब की दुकान को तत्काल निरस्त करने को दिया जोर
*[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]*
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान बाजार क्षेत्र में शराब की दुकान के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के विधायक को पत्र भेजने के बाद अब विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने शराब की दुकान को निरस्त करने को जिलाधिकारी को पत्राचार कर दिया है। पत्र के माध्यम से कहा है की भारी विरोध के बावजूद दुकान की स्वीकृति चिंता का विषय है।
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान बाजार क्षेत्र में शराब की दुकान के खिलाफ बगावत के स्वर बुलंद होने तथा आसपास के टूनाकोट, तिपोला, विशालकोट, मुसौली, चापड़, हिडा़म आदि तमाम गांवों के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के विधायक को हस्ताक्षरयुक्त पत्र भेजकर शराब की दुकान के खिलाफ विरोध दर्ज कराए जाने के बाद अब विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने जनभावनाओं को ध्यान में रख जिलाधिकारी अशुल सिंह को पत्र भेज शराब की दुकान को तत्काल निरस्त करने को कहा है। विधायक ने पत्र के माध्यम से बताया है कि शराब की दुकान के विरोध में आमजन की नाराजगी बढ़ते ही जा रही है। ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने पत्र भेजकर भारी विरोध भी दर्ज कराया है। विधायक ने जनभावनाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी से उक्त दुकान को निरस्त करने को कहा है। बताया है यदि अनदेखी की गई तो जनाक्रोश भड़क सकता है। विधायक ने जिलाधिकारी को पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी भेजा है। विधायक के जिलाधिकारी को शराब की दुकान निरस्त करने के संबंध में पत्र भेजे जाने पर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।
