🔳 खैरना पुलिस की टीम ने चलाया विशेष अभियान
🔳 एक संचालक पर पांच हजार रुपये लगाया जुर्माना, दूसरे का कोर्ट चालान
🔳 पुलिस की एकाएक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
🔳 नियमानुसार होमस्टे संचालन के निर्देश
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी व रातीघाट क्षेत्र में स्थित होमस्टे व होटलों के विशेष चैकिंग अभियान में दो होमस्टे संचालकों पर नियमों के उल्लघंन पर कार्रवाई की गई। खैरना पुलिस के एकाएक चले अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक होमस्टे संचालक पर पांच हजार रुपये जुर्माना जबकि दूसरे का कोर्ट चालान किया गया।
बुधवार को खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत की अगुवाई में खैरना पुलिस की टीम ने गरमपानी व रातीघाट क्षेत्र में स्थित होम स्टे व होटलों की चैकिंग को विशेष अभियान चलाया। एक एक कर दर्जनभर से अधिक होमस्टे का जायजा लिया गया। पुलिस टीम ने अभिलेखों की जांच कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। दो होम स्टे पर अनियमितता मिलने पर संचालकों पर कार्रवाई की गई। एक होमस्टे संचालक पर पांच हजार जुर्माना लगाया गया जबकि दूसरे का कोर्ट का चालान किया गया। चौकी प्रभारी ने संचालकों से नियमों के पालन के साथ ही होम स्टे संचालित करने को निर्देशित किया। चेतावनी दी की नियमों के उल्लघंन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *