🔳 जीआइसी भुजान का 77.77 जबकी बेतालघाट का 64 फिसद रहा परीक्षाफल
🔳 जीआइसी सतखोल का शत-प्रतिशत रहा परिणाम
🔳 विद्यालय प्रबंधन ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
सीबीएससी का परिणाम घोषित होते ही अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट, भुजान व सतखोल के विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। भुजान विद्यालय का परिणाम 77.77 जबकि बेतालघाट का 64 प्रतिशत रहा। बेतालघाट के शाश्वत सिंह ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। जीआइसी सतखोल के शत-प्रतिशत परिणाम पर विद्यालय प्रबंधन ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
बुधवार को सीबीएससी हाईस्कूल का परिणाम घोषित हुआ। परिणाम की घोषणा के साथ ही विद्यार्थी परीक्षाफल के लिए उत्सुक दिखे। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में पंजीकृत 37 में से 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जिसमें 28 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। आठ विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. संजीव कुमार अहलावत ने बताया की 13 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है। जीआइसी बेतालघाट में पंजीकृत 22 विद्यार्थियों में से 14 ने सफलता प्राप्त की है। यहां भी आठ विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट मिली है। प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी के अनुसार विद्यालय के होनहार छात्र शाश्वत सिंह सिंह 86 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सतखोल(प्यूडा) का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहने पर प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जोशी, पीटीए अध्यक्ष हरीश नेगी, एसएमसी अध्यक्ष भगवती आर्या ने सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है।
