🔳 भारत रत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया याद
🔳 वक्ताओं ने डा. आंबेडकर के जीवन पर डाला प्रकाश
🔳 आदर्शों को आत्मसात करने का किया गया आह्वान
🔳 स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे भद्रगडी आंबेडकर पार्क में डा. भीम राव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। भारत रत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा की संविधान निर्माता के विशेष प्रयासों से ही आज गरीब तबका खुली हवा में सांस ले रहा है।
भद्रगडी आंबेडकर पार्क में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हेम आर्या ने डा. भीम राव आंबेडकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा की डा. आंबेडकर ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भारत का मान बढ़ाया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। भारत रत्न के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। विवेकानंद पब्लिक स्कूल व वेद विद्यापीठ के नौनिहालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान डा. दीप रैखाडी, दिलिप सिंह बोहरा, विपिन चंद्र रैखाडी, बची राम, प्रताप बोहरा, गिरीश पंत, दयाल दरमाल, नवीन कश्मीरा, जानकी लोहिया, चंपा जलाल, नीमा खुल्बे, संजय कश्मीरा, लक्ष्मी चंद्र, बंशीधर भट्ट समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
