🔳 जीआइसी बेतालघाट, धनियाकोट व भुजान में हुए विभिन्न कार्यक्रम
🔳 चित्रकला, भाषण व निबंध प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
🔳 कोसी घाटी में धूमधाम से मनाई की संविधान निर्माता की 135 वीं जयंती
🔳 डा. भीम राव आंबेडकर के जीवन पर डाला गया प्रकाश
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में स्थित विद्यालयों में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को संविधान निर्माता के आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया गया।
मंगलवार को संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर की जंयती पर कोसी घाटी में विभिन्न कार्यक्रम हुए। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने भारत रत्न के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने डा. भीम राव आंबेडकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। पेंटिंग प्रतियोगिता में मनीषा, महिमा व लक्षिता पंत को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। शिक्षक संजय कुमार शर्मा, डा. संजय सिंह, डा. अरविंद कुमार, सत्यदेव, अमर बहादुर, राजपाल सिंह ने भी कई अहम जानकारियां साझा की। पीएम श्री जीआइसी धनियाकोट में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। प्रधानाचार्य हरीश राम कालोकोटी, विकास थापा, विनोद कुमार, धीरेन्द्र पाठक, आशा उपाध्याय, मोहन चंद्र भट्ट, प्रियंका साह, जितेंद्र सिंह, मोहन बिष्ट, सुनील कुमार, ललित, नीमा देवी आदि आदि मौजूद रहे।जीआइसी भुजान में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने कहा की डा. भीम राव आंबेडकर ने गरीब तबके को अधिकार दिलाने को आजीवन संघर्ष किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान डा. रेणु उपाध्याय, पूरन रावत, रत्नाकर शुक्ला, शकील सिद्दीकी, दीपक मेहरा, रमेश पांडेय, ललित मोहन जोशी, वत्सला टोलिया, दीपा, भूपेंद्र, विजय, मोहन सिंह, धीरज आदि मौजूद रहे।
