🔳 विधि विधान से श्रीमद् देवी भागवत का हुआ श्रीगणेश
🔳 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
🔳 विशेष मंत्रोचार के साथ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई प्रार्थना
🔳 दर्जनों गांवों से कथा श्रवण को उमड़ा आस्था का सैलाब
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे हरतपा गांव में विधी विधान से पूजा अर्चना के बाद श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रीगणेश हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। मां भगवती के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कथा श्रवण को आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।
रविवार को हरतपा गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा। धर्माचार्य हुकुम शास्त्री व शिव कुमार शास्त्री ने यजमान कमलेश सती, प्रेमा सती, जनार्दन सती, चंद्र बल्लभ सती, विमला, मनोज, देवेंद्र सती, मोहन सती, ललित, हेमा, भास्कर से विधि विधान व विशेष मंत्रोचार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना भी की गई। कथा व्यास राधेश्याम शास्त्री ने श्रद्धालुओं से सतातन धर्म की रक्षा को आगे आने का आह्वान किया। कहा की सच्चे मन से ईश्वर की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। बताया की जिस क्षेत्र में श्रीमद् देवी भागवत कथा होती है वह क्षेत्र तमाम आपदाओं से मुक्त हो जाता है। कथा श्रवण को रातीघाट, हली, नथुवाखान, गरमपानी, खैरना, छड़ा, लोहाली, धनियाकोट, सिमलखा समेत तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु हरतपा गांव पहुंचे। मां भगवती के जयकारों से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। मंदिर समिति के सुरेश जोशी, रमेश, किरन सती, सोनू, मनोज आदि व्यवस्था में जुटे रहे।
