🔳 लोहाली, आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट व ब्यासी गांव में महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम
🔳 समाज की बेहतरी को कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
🔳 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
🔳 झोडा गायन व भजन कीर्तनों पर थिरकी महिलाएं
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली व ब्यासी गांव में हुए कार्यक्रम में समाज की बेहतरी को कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगलों को आग से बचाने का संकल्प भी लिया।
रविवार को ग्राम पंचायत ब्यासी में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान विमला आर्या व मुख्य अतिथि जया साह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जागरुकता कार्यक्रमों व विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान ने गांव को नशा मुक्त बनाने को एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही भजन कीर्तन भी हुए। इस दौरान सरिता आर्या, शीला देवी, आशा देवी, मीना देवी, रेखा देवी, पार्वती देवी, प्रेमा देवी समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। लोहाली गांव में ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट की अध्यक्षता में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने झोडा गायन व भजन कीर्तन से समां बांधा। जंगलों को आग से बचाने का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान मंजू अधिकारी, कमला भट्ट, प्रीती भट्ट, तारा देवी, दीपा बिष्ट, बीना बिष्ट, हेमा बिष्ट, सुमन बिष्ट, ऊषा बिष्ट ,मनीषा अधिकारी, गीता भट्ट, निर्मला महरा, संगीता जलाल, हेमा देवी, जानकी बिष्ट, दीपा बिष्ट, ज्योति बिष्ट, बसंती भट्ट आदि मौजूद रहीं। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महिला दिवस पर मिष्ठान वितरित किया गया। यहां पुष्पा बिष्ट, तुलसी भट्ट, भारती, गौरी, भावना, सुमन, चांदनी, कृति पंत आदि रहे।