🔳 सख्ते में आया आश्रम प्रबंधन, बाबा भक्तों में भी नाराजगी
🔳 काकड़ीघाट क्षेत्र में स्थित है बाबा नीम करौरी आश्रम
🔳 बाबा भक्तों ने मामले की जांच के बाद अतिक्रमण हटवाने की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीम करौरी आश्रम के मुख्य गेट पर अतिक्रमण से आश्रम परिसर सख्ते में आ गया है वहीं श्रदालुओं ने भी मुख्य गेट के समीप टीन शैड लगाकर अतिक्रमण किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। बाबा भक्तों ने मामले की जांच कर टिनशैड हटवाए जाने की मांग उठाई है।
प्रदेशभर में प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है बावजूद अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। मुख्य सड़कों के बाद अब ग्रामीण सड़कों पर भी अतिक्रमण पांव पसारने लगा है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे काकड़ीघाट क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध नीम करौरी आश्रम के मुख्य गेट के समीप अतिक्रमण कर दुकाननुमा टिशशैड लगाकर प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली गई है बावजूद जिम्मेदारों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। आश्रम के मुख्य गेट के समीप एकाएक किए गए अतिक्रमण से मंदिर प्रबंधन के साथ ही बाबा भक्त भी सख्ते में आ गए हैं। गेट के समीप अतिक्रमण कर लगाए गए दुकाननुमा गेट से बाबा भक्तों ने गहरी नाराजगी भी जताई है। अंदेशा जताया है कि भविष्य में अतिक्रमणकारी आश्रम परिसर को भी चपेट में ले लेंगे। प्रशासन से मामले में कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। श्री कैंची धाम तहसील के तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के अनुसार मामला अल्मोड़ा जिला प्रशासन का है। मामले में अल्मोड़ा प्रशासन ही कार्रवाई करेगा।