🔳 दो वर्ष पूर्व टावर लगाए जाने के बावजूद नहीं मिल रहा लाभ
🔳 मोबाइल में बातचीत तक को करना पड़ रहा दूरदराज रुख
🔳 ग्रामीणों ने व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की उठाई मांग
🔳 सिमराड, खलाड समेत तमाम गांवों के बीएसएनएल उपभोक्ताओं में नाराजगी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
नेटवर्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने को दो वर्ष पूर्व बीएसएनएल का टावर लगने के बावजूद ग्रामीणों को सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों ने सिमराड से खलाड गांव तक मोबाइल में बीएसएल के नेटवर्क न होने पर गहरी नाराजगी जताई है। क्षेत्रवासियों ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है।
एक ओर प्राइवेट कंपनियों ने मोबाइल उपभोक्ताओं को 5जी सेवा तक उपलब्ध करानी शुरु कर दी है। तो वहीं पहाड़ों में बीएसएनएल सेवाएं आज भी बदहाल ही पड़ी है। तमाम दावों के बावजूद उपभोक्ताओं को मोबाइल में बीएसएनएल के नेटवर्क के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। बेतालघाट ब्लॉक के सिमराड, खलाड व आसपास के गांवों के मोबाइल उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने को दो वर्ष पूर्व गांवों के समीप ही मोबाइल टावर स्थापित किया गया। मोबाइल टावर उपलब्ध होने के बावजूद उपभोक्ताओं को टावर का लाभ नहीं मिल पा रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार मोबाइल में नेटवर्क न आने से तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इंटरनेट सेवा बाधित होने से भी दिक्कतें आती है। कई बार मोबाइल में बातचीत के लिए भी विशेष स्थान पर जाना पड़ता है। स्थानीय चंद्रशेखर, गौरव, सुमित कुमार, मोहित आदि ने बीएसएनएल सेवा की बदहाली पर गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने व्यवस्था में सुधार किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकि नेटवर्किंग व्यवस्था का लाभ उपभोक्ताओं को मिल सके।
