🔳 पुरुषों व महिलाओं की टोली ने जमाया रंग
🔳 एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी गई त्यौहार की शुभकामनाएं
🔳 नौनिहालों ने भी मचाया धमाल, होलियारों पर की पानी की बौछार
🔳 मंदिरों में भजन कीर्तनों के बाद हुआ प्रसाद वितरण
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

कोसी घाटी में होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। नौनिहालों ने भी खूब धमाल मचाया। पुरुषों व महिलाओं की टोली ने पंरपरा के अनुसार घर घर जाकर आर्शिवचन दिए। मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद गुड़ वितरित किया गया।
होली पर्व गांव गांव में धूमधाम से मनाया गया। बेतालघाट, रामगढ़ व ताड़ीखेत ब्लॉक के गांवों में सुबह से ही होली गायन की धूम मची रही। लोगों ने एक दूसरे को प्रेम पूर्वक अबीर गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। घरों में गुजिया, मिठाई व अन्य पकवानों से होलियारों का स्वागत किया गया। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार महिलाओं व पुरुषों की टोली ने जो नर जीवै खेले आज ………….. बरस दीवाली बरसे फाग………… गायन के जरिए परिवारों को आशीर्वाद दिया। बाद में मंदिरों में भजन कीर्तन भी हुए। पुलिस व प्रशासन की टीमें भी डूयूटी में मुस्तैद रही।