🔳 जंगल में स्थित ऐडी बुबु में हुए विशेष धार्मिक अनुष्ठान
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
🔳 भजन कीर्तनों व जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे थुआ के जंगल में स्थित ऐडी बुबु मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। विधी विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने जंगल बचाने का संकल्प लिया। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
गुरुवार को क्षेत्र के अराध्य माने जाने वाले ऐडी बुबु मंदिर में धर्माचार्य मनोज त्रिपाठी, दीपू त्रिपाठी ने यजमानों से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। महिलाओं ने भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। ऐडी बुबु के जयकारों के बीच क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दुर्घनाएं टालने को भी प्रार्थना की। दोपहर बाद हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे में छड़ा, खैरना, गरमपानी, लोहाली, चमड़ियां, थुआ, धारी, उल्गौर समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट, चंदन सिंह, खुशाल सिंह, योगेश बिष्ट, विजय सिंह, पंकज मेहरा, दीपक फर्त्याल, शंकर सिंह बिष्ट, गिरीश सिंह, सोबन रावत समेत सैकड़ों श्रद्धालु व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।