🔳 सरकारी जमीन के भी अतिक्रमण की जद में आने का जताया अंदेशा
🔳 बाहरी व्यक्ति पर लगाया मनमानी का आरोप
🔳 मामले में कार्रवाई किए जाने की उठाई मांग
🔳 अनदेखी पर दे डाली आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

समीपवर्ती तिपोला गांव में बाहरी व्यक्ति के जमीन खरीद ग्रामीणों के खेतों में आवाजाही बाधित किए जाने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान की अगुवाई में मौके पर पहुंच रोष जताया। आरोप लगाया की खेतों में जाने का रास्ता रोकने के साथ ही सरकारी भूमि पर भी अतिक्रमण किया जा रहा है। दो टूक चेतावनी दी की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शनिवार को ग्राम प्रधान विक्रम सिंह समेत तमाम ग्रामीणों ने क्षेत्र में बाहरी व्यक्ति के जमीन खरीदने के बाद आसपास के खेतों में जाने के रास्ते को बंद किए जाने पर गहरी निंदा की। ग्रामीण मौके पर जा धमके। आरोप लगाया की ग्राम पंचायत में बाहरी व्यक्ति के जमीन खरीद घेरबाड़ की जा रही है जिसमें गांव के अन्य लोगों के खेतों में जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। अंदेशा जताया की भविष्य में बाहरी व्यक्ति गांव के लोगों को उनकी अपने ही खेतों में नहीं जाने देगा। कहा कि आसपास सरकारी जमीन पर भी अतिक्रमण किया जा सकता है। गांव के लोगों के खेतों में जाने वाले रास्ते को खोलने तथा सरकारी जमीन को भी सुरक्षित किए जाने की मांग उठाई। दो टूक चेतावनी दी की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि मनमानी की गई तो फिर गांव के लोग आंदोलन को विवश हो जाएंगे। इस दौरान सरपंच गोपाल सिंह मेहरा, गोधन सिंह मेहरा, राम गिरी, खुशाल सिंह, दान सिंह, जसवंत सिंह, मोहन सिंह, राम सिंह, तारा सिंह जीना आदि मौजूद रहे।