🔳 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से बांधा समां
🔳 पारंपरिक होली गायन व फूलों की होली ने खींचा ध्यान
🔳 रसायन मुक्त हर्बल रंगों से होली खेलने का दिया संदेश
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय गरमपानी में होली महोत्सव पर नौनिहालों ने धमाल मचाया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों से रसायन मुक्त हर्बल रंगों से होली खेलने का आह्वान किया।
शनिवार को विद्यालय परिसर में हुए होली महोत्सव का शुभारंभ मीनू त्रिपाठी ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि होली पर्व आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम पूर्वक रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान स्कूली नौनिहालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक गीतों की शानदार प्रस्तुति से समां बांधा। फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान ​संतोष कुमार, प्रीति मंगच्वाडी, मनीषा, सपना, दीपशिखा, निशा मंगच्वाड़ी, दीपक, गीता बिष्ट, सरिता मेहरा, हिमानी बिष्ट, उषा बिष्ट, अनुराग आदि मौजूद रहे।