🔳 काकड़ीघाट क्षेत्र में हुई दुर्घटना से मचा हड़कंप
🔳 स्थानीय लोगों ने कार सवारों को सुरक्षित निकाला बाहर
🔳 दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी हुई ठप
🔳 पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात कराया सुचारु
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। काकड़ीघाट क्षेत्र में दो वाहनों की भिड़त से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के अंदर से कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ी अनहोनी टल गई। खैरना पुलिस की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु करवाया।
कुमाऊं की लाइफ लाइन कहे जाने वाले अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को बागेश्वर निवासी जगदीश आर्या बागेश्वर से रुद्रपुर को रवाना हुए। हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में उनकी कार व विपरीत दिशा से आ रहे कनालीछिना निवासी राजेश की कार आपने सामने जा टकराई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी की दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बीच बाजार हुई वाहनों की भिड़त से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने कार के अंदर फंसे कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा पुलिस को भी सूचना दी। गनीमत रही की कोई चोटिल नहीं हुआ और बड़ी घटना टल गई। दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची खैरना चौकी पुलिस की टीम ने बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया।
