🔳 शिक्षक व हास्य कवि के सेवानिवृत्त होने पर हुआ सम्मान समारोह
🔳 विभिन्न विद्यालयों में शानदार कार्यकाल की हुई सराहना
🔳 जीआइसी बेतालघाट व राजीव गांधी आवासीय विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुए कार्यक्रम में हास्य कवि व शिक्षक राजकुमार भंडारी को सेवानिवृत्त होने पर शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हुए कवि सम्मेलन में कवियों ने शानदार कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शनिवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि राजकुमार भंडारी ने पिछले तीस वर्षों में ऊंचाकोट, धनियाकोट, व बेतालघाट के विद्यालयों में पढ़ाई के साथ साथ प्रेरणादाई कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। राजकुमार भंडारी ने भी शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा किए। कहा कि जहां भी उनकी जरुरत होगी वह पूरी निष्ठा व तत्परता से कार्य करेंगे। विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कविता की बात चाय के साथ हुए कार्यक्रम में कवि सत्यदेव, अल्ताफ शाह, डा. अरविंद मिश्रा, राजपाल सिंह नेगी, मोहन लाल, शाश्विता सिंह, जानकी राणा, कुंदन कुमार ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इस दौरान बीइओ कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हेमंत चंदोला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यशवंत सिंह हाल्सी, संजय शर्मा, एबी सिंह, सागर भट्ट, दलीप फर्त्याल, भुवन जोशी, केडी सिंह, रघुवर दत्त, भानु जोशी, पुष्पा मठपाल आदि मौजूद रहे। इधर राजीव गांधी आवासीय विद्यालय में भी राजकुमार भंडारी के सम्मान में विदाई समारोह हुआ। यहां दीप चंद्र त्रिपाठी, गीता जोशी, कुंदन कुमार, चंदन बिष्ट, प्रदीप, राजा डोभाल, सुरेश आदि मौजूद रहे।
