🔳 सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
🔳 तीनों घायलों के हाथ व पैरों में पहुंची गंभीर चोट
🔳 दो बाइकों के दुर्घटनाग्रस्त होने से मचा हड़कंप
🔳 पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर कराया यातायात सुचारु
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नावली क्षेत्र में हुई दुर्घटना में दो बाइकों में सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। खैरना पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात भी सुचारु करवाया।
हाईवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं सामने आने से आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक भी दहशत में हैं। शनिवार को दिल्ली से बाइक में सवार होकर हवलबाग, अल्मोड़ा निवासी विशाल गांव की ओर रवाना हुआ। हाईवे पर दोपाखी क्षेत्र में वितरित दिशा से आ रही कार से बाइक टकरा गई। पीछे से हल्द्वानी से बागेश्वर की की ओर बाइक से जा रहे मंडलसेरा, बागेश्वर निवासी भूपेश व हिमांशु भी अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठे। नतीजतन उनकी बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों में सवार तीनों लोग गंभीर से रुप से घायल हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी रमेश पंत व राजेंद्र सती तथा जगदीश धामी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए गरमपानी स्थित सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। हादसे में तीनों घायलों को गंभीर चोट पहुंची है। पुलिस ने हाईवे पर यातायात सुचारु करवाया।
