🔳 आरटीआई कार्यकर्ता ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
🔳 बेतालघाट को जोड़ने वाली तीनों सड़कों पर नियमों के उल्लघंन की दर्ज कराई शिकायत
🔳 ओवरलोडिंग, मानक से अधिक यात्रियों को ढोने व तेज रफ्तार से दुर्घटना का जताया अंदेशा
🔳 मामले में जल्द कार्रवाई किए जाने की उठाई मांग
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

गरमपानी डेस्क : बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाले शहीद बलवंत सिंह भुजान – बर्धो, रातीघाट -बेतालघाट तथा भुजान – हल्सों बेतालघाट मोटर मार्ग पर ओवरलोडिंग व मानक से अधिक यात्रियों को लेकर दौड़ रहे वाहनों से बड़ी दुर्घटना का अंदेशा जता आरटीआई कार्यकर्ता ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर दर्ज करा दी है। आरोप लगाया है कि सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने में उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। मामले में न्योयोचित कार्रवाई पर जोर दिया है।
बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता कृपाल सिंह मेहरा ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट को जोड़ने वाली तीनों महत्वपूर्ण सड़कों पर ओवरलोडिंग, मानक से अधिक यात्रियों को लेकर दौड़ रहे वाहन चालकों, निजी वाहनों के टैक्सी में संचालन तथा दोपहिया वाहन चालकों के बगैर हेलमेट के आवाजाही करने वालों के खिलाफ कई बार कार्रवाई की मांग उठाए जाने के बावजूद कोई सुध न लिए जाने पर अब मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर भी मामले की शिकायत दर्ज करा दी है। आरोप लगाया है कि धड़ल्ले से यातायात नियमों का उल्लघंन किया जा रहा है बावजूद पुलिस अनदेखी पर आमादा है जिससे वाहन चालकों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। आरटीआई कार्यकर्ता के अनुसार सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। आरोप लगाया की कार्रवाई करने के बजाय कार्यालयों में बैठकर शिकायत पर झूठी रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दिया जा रहा है। अंदेशा जताया की तीनों सड़कों पर हो रहे यातायात नियमों के उल्लघंन से कभी भी बड़ी अनहोनी सामने आ सकती है। आरटीआई कार्यकर्ता ने मामले में तत्काल कार्रवाई कर नियमों का पालन करवाएं जाने की मांग उठाई है ताकि समय रहते बड़ी घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!