🔳 व्यापारियों ने प्रशासन से लगाई भूमि उपलब्ध कराने की गुहार
🔳 क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि चिह्नित करने की मांग
🔳 राजौरी सेक्टर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में किया था सर्वोच्च न्यौछावर
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

गरमपानी डेस्क: मां भारती की आन बान शान की रक्षा को अपना सर्वोच्च न्यौछावर करने वाले बलिदानी सपूत शहीद पैरा कमांडो, सेना मेडल संजय सिंह बिष्ट के नाम से गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में शहीद स्मारक के निर्माण की मांग जोर पकड़ गई है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने गरमपानी बाजार क्षेत्र में सरकारी भूमि चिह्नित कर शहीद स्मारक का निर्माण करवाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
जम्मू के राजौरी में सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ पर आपरेशन रक्षक के तहत चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराने के बाद देश की आन, बान, शान के लिए अपना सर्वोच्च न्यौछावर करने वाले बेतालघाट ब्लॉक के रातीघाट क्षेत्र निवासी बलिदानी सपूत शहीद संजय सिंह बिष्ट की याद में गरमपानी खैरना क्षेत्र में शहीद स्मारक बनाए जाने को लेकर व्यापारियों ने आवाज बुलंद कर दी है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पैरा कमांडो, सेना मेडल शहीद संजय की याद में क्षेत्र में शहीद स्मारक निर्माण के लिए प्रशासन से भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार क्षेत्र का बेटा देश के लिए कुर्बानी देकर अमर हो चुका है। यदि उसकी याद में क्षेत्र में शहीद स्मारक का निर्माण होगा तो आने वाली पीढ़ी भी शहीद संजय के आदर्शों को आत्मसात करेगी। नगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, मनीष तिवारी ने कहा की क्षेत्र में जगह जगह कई स्थानों पर सरकारी भूमि खाली पड़ी है यदि प्रशासन जमीन उपलब्ध कराए तो शहीद स्मारक का निर्माण किया जा सकता है। स्थानीय व्यापारी प्रेम नाथ गोस्वामी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा, बिशन जंतवाल, गौरव पंत, विवेक पंत, गोविंद नेगी, संजय सिंह बिष्ट, दीवान सिंह आदि ने भी क्षेत्र में शहीद स्मारक निर्माण किए जाने पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!