🔳 विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बताए बचाव के तरीके
🔳 सर्दियों में बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील
🔳 स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों से भी पहले ग्रामीण
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
गरमपानी डेस्क : बेतालघाट ब्लॉक के हल्सों गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर में सौ से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। शिविर में टीबी जांच को एक्स रे व सैंपल भी जुटाए गए।
सोमवार को हल्सों गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में आसपास के थापली, धारी, खैरनी, कोरड आदि गांवों के ग्रामीण स्वास्थ्य जांच को पहुंचे। शिविर में 48 ग्रामीणों की शूगर, 54 बीपी तथा 20 ग्रामीणों की खून की जांच की गई। 64 ग्रामीणों के एक्स रे किया गया। टीबी जांच को आठ लोगों को सेंपल एकत्र कर जांच को भेजें गए। डा. योगेश कुमार ने ग्रामीणों को कई अहम जानकारियां दी। सर्दियों में बुजुर्गों व बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। विभिन्न बिमारियों से बचाव के तौर तरीके भी बताए। इस दौरान एएनएम गीता, सीएचओ प्रियंका, राकेश, जेम्स, रोहित आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग किया।
