🔳 पिता हनुमान तो बेटी भरत का कर रही अभिनय
🔳 दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों को कर रहे मंत्रमुग्ध
🔳 रामलीला मंचन का लुफ्त उठाने दूरदराज से पहुंच रहे ग्रामीण
🔳 गरमपानी व धनियाकोट की रामलीला देखने उमड़ रही भीड़
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
कोसी घाटी में रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। बेतालघाट की रामलीला में पिता व बेटी दमदार अभिनय कर ख़ूब वाहवाही बटोर रहे हैं। पिता हनुमान तथा बेटी भरत के अभिनय में रंग जमा दे रहे हैं। गरमपानी, धनियाकोट समेत तमाम गांवों में भी रामलीला मंचन का लुफ्त उठाने दूरदराज के गांवों से ग्रामीण पहुंच रहे हैं।
बेतालघाट की रामलीला में कई कलाकार सुंदर अभिनय कर दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं तो वहीं पिता पुत्री की जोड़ी भी धूम मचा रही है। विनोद तिवाड़ी हनुमान तथा उनकी बेटी सृष्टि भरत का दमदार अभिनय कर रही है। दोनों कलाकारों ने राम भरत मिलाप व लंका दहन की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूरदराज के गांवों से पहुंचकर ग्रामीण भी पिता पुत्री का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इधर गरमपानी की रामलीला में भी कलाकार दमदार प्रस्तुति दे रहे हैं। आसपास के मझेडा, डोबा, ब्यासी, रातीघाट समेत आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग रामलीला मंचन देखने पहुंच रहे हैं। धनियाकोट गांव में रामलीला मंचन जारी है।
