🔳 दोनों अस्पतालों में लिया व्यवस्थाओं का जायजा
🔳 मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
🔳 अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी लिया फिडबैक
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एनएचएम ने सीएचसी गरमपानी व बेतालघाट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी लोगों को उपलब्ध करा लाभान्वित करवाए जाने पर जोर दिया।
गुरुवार को एनएचएम के एसीएमओ डा. डेनियल दीपांकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचे। अभिलेखों का जायजा ले आपातकालीन व औषधीय कक्ष तथा वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों से अस्पताल से मिल रही सुविधाओं का फिडबैक लिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अभिलाषा पांडे के कार्यो व गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने को चलाए जा रहे अभियानों की सराहना की। एसीएमओ ने सीएचसी बेतालघाट का भी निरीक्षण किया। स्वास्थ्य कर्मियों को व्यवस्था चाक चौबंद रखने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डा. अभिलाषा पांडे, डा. योगेश कुमार, बीएम पाठक, सरयू नंदन जोशी, बीएस कालाकोटी, सागर पंत, विजय पाल सिंह, विनोद जोशी, सचिन मिश्रा, गिरीश पांडे आदि मौजूद रहे।
