🔳 आदर्शों को आत्मसात करने का किया गया आह्वान
🔳 बेतालघाट ब्लॉक के डोबा गांव में हुआ कार्यक्रम
🔳 विभिन्न प्रतियोगिता में मेधावियों ने दिखाया दमखम
🔳 विजेताओं को किया गया सम्मानित
🔳 आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में वितरित किया गया मिष्ठान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

गरमपानी डेस्क : बेतालघाट ब्लॉक के डोबा गांव में राज्य स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम में राज्य निर्माण में जान गंवाने वाले शहीदों को याद किया गया। वक्ताओं ने शहीदों के आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिता में मेधावियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।
सोमवार को डोबा गांव में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह बिष्ट ने की। ग्राम प्रधान ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए हुए संघर्ष में जान की बाजी लगाने वाले शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्य निर्माण के लिए हुए आंदोलन पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मोबाइल स्क्रीन व भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर रहकर गांव में आपसी मेल-जोल, भाइचारे व खेल भावना को बढ़ावा देने को नींबू-चम्मच दौड़, बोरा दौड़, सुई-धागा दौड़ व रोमांचक रस्साकस्सी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में बच्चों, युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। विभिन्न आयु वर्ग में हार्दिका, रिदिका श्रीयांशी, रेयान, प्रियांशी, हर्ष, मनीष, दीपांशु, कविता, जानवी, कार्तिक, नकुल आदि ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिक शिवराज सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, नंदन सिंह, भुवन, दीपू त्रिपाठी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। इधर आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में राज्य स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम में नौनिहालों को मिष्ठान वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!