🔳 रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मी हुआ घायल
🔳 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया उपचार
🔳 अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ क्षेत्र की घटना
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]

गरमपानी डेस्क : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ स्थित रेस्टोरेंट में प्रेशर कुकर फटने से हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच चपेट में आए युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। डा. योगेश कुमार के अनुसार फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर है।
सोमवार को रामगाढ क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्यरत दीपक ने प्रेशर कुकर में दाल रखकर गैस पर रख दी। एकाएक कुछ ही तेज आवाज के साथ प्रेशर कुकर फट गया। तेज धमाके से रेस्टोरेंट में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। प्रेशर कुकर की चपेट में आने से दीपक भी चोटिल हो गया। स्थानीय लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दीपक का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही की बड़ी घटना टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!