🔳 कैंची क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से पार्क वाहनों से लग रहा जाम
🔳 पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे कई वाहन चालक
🔳 कई बार उठ चुकी कार्रवाई की मांग बावजूद नहीं ली जा रही सुध
🔳 विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने मामले में कार्रवाई पर दिया जोर
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

गरमपानी डेस्क : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने वाले चालकों का खामियाजा आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। वाहन चालक पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे वाहनों को कहीं भी पार्क कर दे रहे हैं जिस कारण जाम की समस्या सामने आ रही है। जाम लगने से आवाजाही करने वाले लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बावजूद वाहन चालक मनमानी पर आमादा है।
कुमाऊं की लाइफ लाइन कहे जाने वाले महत्वपूर्ण अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे को जाम से निजात नहीं मिल पा रही। पुलिस प्रशासन जाम से निजात पाने को लगातार रणनीति तैयार कर रहा है पर कैंची क्षेत्र में श्रद्धालुओं को लेकर पहुंचने वाले कई वाहन चालक पुलिस प्रशासन की सारी मेहनत पर पानी फेर दे रहे हैं। कैंची क्षेत्र में निजी व सरकारी पार्किंग होने के बावजूद वाहन चालक हाईवे पर जहां तहां बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क कर दे रहे हैं। वाहनों के गलत ढंग से पार्क होने से सुबह से शाम तक कई बार जाम लग जा रहा है। शुक्रवार को भी बेतरतीब ढंग से पार्क किए गए वाहनों के कारण जाम लगने से हाईवे पर वाहनों की कतार लगी रही। आवाजाही करने वाले पर्यटकों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह नेगी, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, बिशन सिंह जंतवाल, प्रेमनाथ गोस्वामी, सुनील मेहरा आदि ने बेतरतीब ढंग से वाहनों को पार्क करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। पुलिस प्रशासन से मनमानी पर आमादा वाहन चालकों पर जुर्माना लगाए जाने की मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!