🔳 हल्सों गांव में हुई बैठक में संगठन की मजबूती को हुआ मंथन
🔳 आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान
🔳 अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

गरमपानी डेस्क : बेतालघाट ब्लॉक के हल्सों गांव में हुई भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की मजबूती को मंथन किया गया। वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान कार्यकताओं से किया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि पार्टी व संगठन की मजबूती को एकजुटता से कार्य किया जाएगा।
शुक्रवार को भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलिप सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हल्सों गांव में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप सिंह बोहरा ने प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता पूर्व ब्लाक प्रमुख अंबा आर्या ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। कार्यकताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में मनोयोग से जुटकर पार्टी को जीत दिलाकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यों में गति लाने की अपील की। कहा कि वर्तमान में अधिक से अधिक लोग पार्टी की रिती नीति पर भरोसा कर पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुटता से संगठन व पार्टी की मजबूती को संकल्प लिया। इस दौरान राजेंद्र सिंह जैडा, अखिलेश कुमार, बहादुर सिंह, चित्रा जैडा, जगदीश नाथ, गोपाल सिंह, धन सिंह, भगवती देवी, तारा देवी, उमा देवी, राधा देवी, लक्ष्मी देवी, नितिका, सुप्रिया, रेवती देवी, मालती, पना देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!