🔳 काकड़ीघाट से क्वारब तक शुरु हुआ पेंचवर्क कार्य
🔳 जगह जगह गड्ढों से आए दिन रपट रहे थे बाइक सवार
🔳 व्यापारियों के मुख्य होने पर जागा एनएच प्रशासन
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे को गड्ढा मुक्त करने की मांग उठने के बाद अब एनएच विभाग हरकत में आ गया है। काकड़ीघाट से क्वारब तक हाईवे पर जगह जगह गड्डे होने से परेशान व्यापारियों ने कुछ दिन पूर्व हाईवे को दुरुस्त करने पर जोर दिया था। मामले को गंभीरता से तमाम बाजार क्षेत्रों में विभाग ने पेंचवर्क कार्य शुरु करवा दिया है। पेंचवर्क का कार्य शुरु होने पर व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है।
काकड़ीघाट से क्वारब के बीच हाईवे के जगह जगह गड्ढों में तब्दील होने से आवाजाही बेहद ख़तरनाक होने व सुयालखेत, सुयालबाडी, गंगोरी समेत तमाम क्षेत्रों में आए दिन दोपहिया वाहन सवारों के रपटकर चोटिल होने पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने बीते दिनों गहरी नाराजगी जताई। जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली। व्यापारियों का पारा चढ़ने पर अब एनएच प्रशासन हरकत में आ गया है। एनएच विभाग ने सोमवार को सुयालखेत तथा सुयालबाड़ी व आसपास के बाजारों में पेंचवर्क कर हाईवे को गड्डा मुक्त कर दिया। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की संयुक्त ईकाई अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने हाईवे को गड्डे मुक्त किए जाने पर एनएच प्रशासन का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष ने हाईवे के हालतों पर समय समय पर निगरानी किए जाने की मांग भी उठाई।