🔳 हाईस्कूल में प्रदेश की वरियता सूची में पाया 23 वां स्थान
🔳 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भी हुआ चयन
🔳 भारतीय सेवा व भारतीय टीम से खेलना है मेधावी का सपना
🔳 माता पिता, टूयूशन शिक्षक व हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी संचालक को दिया सफलता का श्रेय
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के सीम गांव निवासी तनुजा बिष्ट ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की वरियता सूची में 23वां स्थान प्राप्त कर साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत के दम पर ही सफलता हासिल की जा सकती है। खास बात यह है कि मेधावी तनुजा का चयन 69 वीं राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है‌। साधारण किसान की बेटी की सफलता पर प्रधानाचार्य हरीश कालाकोटी ने मेधावी को पंद्रह हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
शनिवार का दिन कोसी घाटी के लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आया। जीआइसी खैरना की भूमिका तथा दीपाली के वरीयता सूची में जगह बनाने के बाद जीआइसी धनियाकोट की तनुजा बिष्ट ने भी क्षेत्र का मान बढ़ाया। तनुजा कोसी घाटी के लिए एक साथ दो खुशखबरियां लेकर आई। हाईस्कूल की परीक्षा में जहां तनुजा ने प्रदेश की वरीयता सूची में 23वां स्थान प्राप्त किया वहीं राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में भी उनका चयन हो गया। मेधावी ने अपनी सफलता का श्रेय पिता चंदन सिंह व माता मीरा बिष्ट के साथ ही टूयूशन शिक्षक विजय पांडे तथा हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी के संचालक अतुल साह व जया साह को दिया है‌। तनुजा एनडीए के जरिए देश सेवा के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम से खेलना चाहती है। तनुजा ने रोजाना सीम गांव से धनियाकोट स्कूल तक की पांच किमी दूरी पैदल ही नापी। जीआइसी धनियाकोट के प्रधानाचार्य हरीश कालाकोटी ने मेधावी तनुजा को पंद्रह हजार रुपये की इनामी धनराशि देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *