🔳 वरीयता सूची में 21वां तथा जिले में पाया चौथा स्थान
🔳 हाईस्कूल में भी वरीयता सूची में बनाई थी जगह
🔳 डाक्टर बनकर करना चाहती है आमजन की सेवा
🔳 जीआइसी खैरना में अध्ययनरत हैं मेधावी दीपाली
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के मझेडा गांव के किसान की बेटी दीपाली पांडे ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 93.3 प्रतिशत अंको के साथ प्रदेश की वरीयता सूची में 21वां व जनपद में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मेधावी ने हाईस्कूल में भी प्रदेश की वरीयता सूची में 11वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया। दीपाली डाक्टर बनकर आमजन की सेवा करना चाहती है।
मझेडा निवासी किसान ओंकारेश पांडे व गरिमा पांडे की सुपुत्री दीपाली ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 93.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राजकीय इंटर कॉलेज खैरना का मान बढ़ाया है। बगैर टूयूशन के रोजाना दस घंटे पढ़ाई करने वाली दीपाली ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ ही मामा समीर कांडपाल व मामी रुचि तथा नाना नानी व स्कूल के शिक्षकों को दिया है। डाक्टर बनकर आमजन की सेवा करने का सपना देखने वाली मेधावी हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में 11वें स्थान पर रहकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सम्मानित भी हो चुकी है। मेधावी की प्रारंभिक शिक्षा ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल लालकुआं से हुई है। बेटी की सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *