🔳 संगठन व पार्टी की मजबूती को लिया गया संकल्प
🔳 सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का किया गया आह्वान
🔳 युवा मोर्चा ने निगलाट से छड़ा बाजार तक निकाली बाइक रैली
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

महिला सभागार गरमपानी में हुए सम्मान समारोह में भाजपा के नवनियुक्त मोर्चो के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन व पार्टी की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। युवा मोर्चा ने तल्ला निगलाट से छड़ा बाजार तक बाइक रैली निकाली।
गुरुवार को मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने महिला सभागार गरमपानी में हुए सम्मान समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। कहा की गांवों के विकास को भाजपा सरकार संकल्पबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में देश व प्रदेश नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कार्यकताओं से पार्टी व संगठन की मजबूती को कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा फिरोज अहमद, महिला मोर्चा निर्मला जीना तथा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार का सम्मान किया गया। इससे पूर्व अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर निगलाट से छड़ा बाजार तक बाइक रैली भी निकाली गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट, महामंत्री रंजन बर्गली, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, दीवान सिंह, रमेश सुयाल, भुवन चंद्र, रमेश सुयाल, गोविंद सिंह नेगी, मदन कैड़ा, भुवन आर्या समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।