🔳 लहुलुहान हालत में उपचार को पहुंचाया गया अस्पताल
🔳 प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर
🔳 बर्धो गांव के समीप कोसी नदी क्षेत्र में हुई घटना
🔳 खैरना पुलिस कसेगी प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री बेचने वाले के खिलाफ शिंकजा
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

कोसी नदी क्षेत्र में मछलियों के शिकार को पहुंचे ग्रामीण के हाथ में गंधक पोटाश के मिश्रण का धमाका हो गया। गंभीर रुप से घायल ग्रामीण को लहुलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल के दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हुए हैं जबकि छाती व चेहरे पर भी चोट पहुंची है। खैरना पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।
कोसी नदी क्षेत्र में गंधक पोटाश के मिश्रण से धमाका कर मछलियों का शिकार करने वाले बाज नहीं आ रहे। बुधवार को बेतालघाट ब्लॉक के बर्धो गांव निवासी नंदन सिंह अपने कुछ साथियों के साथ कोसी नदी में मछलियों के शिकार को पहुंचे। सभी गंधक पोटाश के मिश्रण से मछलियों के शिकार की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक मिश्रण नंदन सिंह के हाथ में ही फट गया तथा नंदन सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। एकाएक हुई घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीण संग पहुंचे लोगों ने स्वजनों को सूचना दी तथा घायल को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। हरकत में आए चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल ग्रामीण का प्राथमिक उपचार कर उसे नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार विस्फोटक सामग्री से नंदन सिंह के दोनों हाथ बुरी तरह ज़ख़्मी हुए हैं जबकि छाती व चेहरे में भी चोट पहुंची है। खैरना पुलिस की टीम ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। कुछ माह पूर्व नावली क्षेत्र में भी एक युवक गंधक पोटाश के मिश्रण से मछलियों के शिकार के दौरान विस्फोटक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो चुका है। खैरना चौकी के इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह मेहरा के अनुसार बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित गंधक पोटाश का मिश्रण बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। क्षेत्रवासियों ने भी विस्फोटक सामग्री से मछलियों के शिकार पर सख्ती प्रतिबंध लगाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

2 thought on “[[[[[[[[[[[[[ BIG BREAKING ]]]]]]]]]]]]]]]] मछलियों का शिकार पड़ा भारी, विस्फोटक सामग्री की चपेट में आया ग्रामीण”
  1. Betalghat m leeladhar joshi ke dukan m yh barud gandhak v potash milta h.. Iske dukan m police dwara ya kanun dwara chhapa mara jay… Ye dukandar 30 sal se yh barudi bechne ka kam kr rha h… Plz jaach ka visay h..

Comments are closed.

error: Content is protected !!