◾ तीन दिवसीय प्रशिक्षण में दी गई विभिन्न जानकारियां
◾ उत्पादन को सौंपे गए 12 बैग मशरुम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत बादरकोट में गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हुए तीन दिवसीय मशरुम प्रशिक्षण में तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। महिलाओं को मशरुम उत्पादन को 12 बैग तैयार कर सौंपे गए।
बादरकोट गांव में हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को मशरुम उत्पादन के तौर तरीके बताए गए। मुख्य प्रशिक्षक प्रीती भंडारी ने महिलाओं से मशरुम उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनने तथा आर्थिकी सुधारने का आह्वान किया। मुख्य प्रशिक्षक प्रीती ने कहा की वर्तमान में मशरुम का बाजार तेजी पकड़ रहा है। बाजार में भी मांग बढ़ गई है। ऐसे में मशरुम उत्पादन कर स्वरोजगार अपनाया जा सकता है। महिलाओं को बैंक से मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रंबधक कमलेश जलाल, ओम प्रकाश पांडेय, पीआरपी मंजू बिष्ट, अजय, सुनीता समेत गांव की तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
